- मनुष्यों में गुणसूत्र संख्या 21 की त्रिसोमी के कारण होने वाला विकार है :
(A) टर्नर सिंड्रोम
(B) डाउन सिंड्रोम
(C) सुपर फीमेल सिंड्रोम
(D) क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम - राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 ने स्वास्थ्य में सुधार के लिए सात प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर समन्वित कार्रवाई की पहचान की है। इनमें से कौन-सा विकल्प इन सात प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शामिल नहीं है?
(A) स्वच्छ भारत अभियान
(B) यात्री सुरक्षा
(C) निर्भया नारी
(D) अन्नपूर्णा योजना - किस दाल का लगातार सेवन करने से लैथिरिज्म हो जाता है?
(A) खेसारी दाल
(B) चना दाल
(C) मूंग दाल
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं - वर्ष 2017 में इसरो के किस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल ने एक ही फ्लाइट में 104 उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए थे?
(A) INSAT – 3DR
(B) PSLV – C55
(C) GSLV – F12
(D) PSLV – C37 - ओजोन परत की मोटाई को किसमें मापा जाता है?
(A) डेसिबल
(B) डॉबसन इकाई
(C) पीपीबी
(D) पीपीएम - मनुष्य शरीर में ग्रीवा कशेरुकाओं की संख्या होती है :
(A) 5
(B) 7
(C) 12
(D) 33 - मंगल ग्रह के लिए भारत का पहला अंतर-ग्रहीय मिशन किस वर्ष सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था?
(A) 2013
(B) 2012
(C) 2016
(D) 2015 - भारत सरकार ने जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम कब पारित किया?
(A) 1972
(B) 1986
(C) 1990
(D) 1974 - SDG इंडिया इंडेक्स 2018 के अनुसार SDG 1, SDG 2 और SDG 9 क्रमशः क्या दर्शाते हैं?
(A) कोई गरीबी नहीं; कोई भूखमरी नहीं; उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा
(B) कोई गरीबी नहीं; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा; भूमि पर जीवन
(C) स्वच्छ जल और स्वच्छता; जलवायु कार्रवाई; सतत शहर और समुदाय
(D) लैंगिक समानता; जलवायु कार्रवाई; कोई भूखमरी नहीं - एक तालाबी पारिस्थितिकी तंत्र में, निम्नलिखित में से कौन-सा घटक कवक, जीवाणुओं और फ्लैजेलेट्स द्वारा दर्शाया जाता है?
(A) स्वपोषी घटक
(B) उपभोक्ता
(C) अपघटक
(D) अजैविक घटक - निम्नलिखित में से किस मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने दोनों के बीच विवाद की स्थिति में मौलिक अधिकारों को राज्य के नीति-निदेशक तत्वों पर वरीयता दी?
(A) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य (1967)
(B) मद्रास राज्य बनाम चंपकम दोरायराजन (1951)
(C) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973)
(D) मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ (1980) - निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(A) मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों में मतभेद होने पर मामला विधि आयोग द्वारा तय किया जाता है।
(B) चुनाव आयुक्तों को मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश के बिना उनके पद से नहीं हटाया जा सकता।
(C) मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की शक्तियाँ समान होती हैं।
(D) चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, होता है। - संविधान के किसी संशोधन के लिए कम-से-कम आधे राज्यों की विधानसभाओं द्वारा अनुसमर्थन आवश्यक होगा :
(A) यदि ऐसा संशोधन अनुच्छेद 53 में परिवर्तन करना चाहता है।
(B) यदि ऐसा संशोधन अनुच्छेद 239A में परिवर्तन करना चाहता है।
(C) यदि ऐसा संशोधन अनुच्छेद 243A में परिवर्तन करना चाहता है।
(D) यदि ऐसा संशोधन अनुच्छेद 279A में परिवर्तन करना चाहता है। - निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग के बारे में बताता है?
(A) अनुच्छेद 63
(B) अनुच्छेद 62
(C) अनुच्छेद 61
(D) अनुच्छेद 60 - भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 के अनुसार राष्ट्रपति भारत के महाधिवक्ता के रूप में ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करेगा :
(A) जो उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने योग्य हो।
(B) जो कम-से-कम सात वर्ष तक सर्वोच्च न्यायालय का अधिवक्ता रहा हो।
(C) जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने योग्य हो।
(D) जो कम-से-कम सात वर्ष तक उच्च न्यायालय का अधिवक्ता रहा हो। - के.एम. मुंशी किससे संबंधित थे?
(A) लोक लेखा समिति
(B) संविधान प्रारूप समिति
(C) उद्देशिका समिति
(D) हिंदू कोड बिल प्रारूपण समिति - भारत के राष्ट्रपति अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल किसकी सलाह पर घोषित कर सकते हैं?
(A) सभी राज्यों के मुख्यमंत्री
(B) प्रधानमंत्री
(C) मंत्रिमंडल
(D) मंत्रिपरिषद - अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान कहाँ है?
(A) नई दिल्ली
(B) हैदराबाद
(C) भोपाल
(D) जबलपुर - निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) कानूनी मामलों पर राज्य सरकार को सलाह देना महाधिवक्ता का कर्तव्य होगा।
(B) महाधिवक्ता मंत्रिमंडल के प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1, न ही 2
- पंचायतों को सौंपी जा सकने वाली शक्तियों, प्राधिकार और उत्तरदायित्वों की सूची किसमें दी गई है?
(A) 11वीं अनुसूची
(B) 12वीं अनुसूची
(C) 7वीं अनुसूची
(D) राज्य सूची - भीमा जनजाति मध्यप्रदेश के किन जिलों में निवास करती है?
(A) बैतूल व छिंदवाड़ा
(B) मंडला व डिंडोरी
(C) रीवा व सतना
(D) सीधी व शहडोल - मंडवारा त्यौहार किसके द्वारा मनाया जाता है?
(A) गोंड
(B) बैगा
(C) भारिया
(D) सहरिया - महानायक टंट्या ‘मामा’ किस आदिवासी जनजाति से संबंधित हैं?
(A) कोल
(B) गोंड
(C) भील
(D) भारिया - स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ सिंह मंडलोई किससे संबंधित हैं?
(A) भारिया जनजाति
(B) भीलाला जनजाति
(C) कोरकू जनजाति
(D) बैगा जनजाति - स्वर्गीय श्री बादल भोई कौन थे?
(A) प्रसिद्ध आदिवासी समाजसेवी
(B) प्रसिद्ध आदिवासी संगीतकार
(C) प्रसिद्ध आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी
(D) प्रसिद्ध आदिवासी कलाकार - मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आदिवासी, लोक एवं पारंपरिक कलाओं के लिए महिलाओं को कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?
(A) राष्ट्रीय कबीर पुरस्कार
(B) राज्य स्तरीय शिखर पुरस्कार
(C) राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार
(D) राष्ट्रीय तुलसी पुरस्कार - बिरहा किस आदिवासी महिला समूह का लोकप्रिय लोकगीत है?
(A) गोंड
(B) कोल
(C) भील
(D) सहरिया - भारतीय साहित्य में आदिवासी जीवन की सांस्कृतिक परंपराओं और विशेषताओं पर लेखन के लिए कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?
(A) ठक्कर बापा राष्ट्रीय पुरस्कार
(B) वीर शंकर शाह – रघुनाथ शाह राष्ट्रीय पुरस्कार
(C) रानी दुर्गावती राष्ट्रीय पुरस्कार
(D) राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार - मध्यप्रदेश में आदिवासियों के लिए चलाई जा रही स्वरोजगार योजना किसके नाम पर है?
(A) दलपति शाह
(B) टंट्या भील
(C) बिरसा मुंडा
(D) रघुनाथ शाह - जनजातीय कार्य विभाग के प्रकाशन गृह ‘वन्या’ की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(A) 1965
(B) 1970
(C) 1975
(D) 1980 - वैधानिक तरलता अनुपात (SLR) की न्यूनतम सीमा क्या थी, जिसे भारत सरकार द्वारा 2007 में संशोधित किया गया था?
(A) 24%
(B) 25%
(C) 27%
(D) 30% - सितंबर 2023 के अंत में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में बाह्य ऋण का अनुपात क्या था?
(A) 18.6%
(B) 26.3%
(C) 15.8%
(D) 30.1% - वर्ष 2017–18 में भारत के सभी कारखानों का कितने प्रतिशत मध्यप्रदेश में स्थित था?
(A) 10%
(B) 5%
(C) 2%
(D) 1% से कम - पहला G20 शिखर सम्मेलन कहाँ और कब आयोजित हुआ था?
(A) लंदन, 2008
(B) वॉशिंगटन डी.सी. (यूएसए), 2008
(C) पेरिस, 2010
(D) सियोल, 2010 - मध्यप्रदेश सरकार की UNNATI (एग्री-जीआईएस) परियोजना किसके लिए है?
(A) किसानों को स्मार्टफोन खरीदने हेतु वित्तीय सहायता देना।
(B) कृषि में सूचित निर्णय लेने में सहायता के लिए सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन डेटा जैसी तकनीक का उपयोग करना।
(C) आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों की खेती को बढ़ावा देना।
(D) पूरे राज्य में कृषि विश्वविद्यालयों का नेटवर्क स्थापित करना। - समग्र शिक्षा अभियान निम्नलिखित में से किन योजनाओं के विलय से बना है?
(A) सर्व शिक्षा अभियान (SSA) और राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन (NSDM)
(B) राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) और प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता मिशन (PMGDLM)
(C) सर्व शिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) और शिक्षक शिक्षा (TE)
(D) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और सुकन्या समृद्धि योजना - वर्ष 2022–23 में, स्थिर (2011–12) कीमतों पर उन्नत अनुमानों के आधार पर मध्यप्रदेश और भारत की प्रति व्यक्ति आय की तुलना करने पर क्या निष्कर्ष निकलता है?
(A) मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है।
(B) मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भारत से कम है।
(C) मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भारत के बराबर है।
(D) तुलना संभव नहीं है। - GI टैग प्राप्त चिन्नौर चावल मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के किस जिले में उत्पादित होता है?
(A) उज्जैन
(B) जबलपुर
(C) सीहोर
(D) बालाघाट - मध्यप्रदेश के जिलों को उनके विशिष्ट उत्पादों से मिलाइए :
(1) अशोकनगर – (i) केला
(2) खरगोन – (ii) महेश्वरी साड़ियाँ और टाइगर प्रिंट
(3) बुरहानपुर – (iii) चंदेरी साड़ियाँ
(4) मंदसौर – (iv) लहसुन
सही विकल्प चुनिए :
(1) (2) (3) (4)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (iii) (ii) (i) (iv)
(C) (iv) (iii) (ii) (i)
(D) (ii) (iii) (iv) (i)
- नीति आयोग के SDG इंडिया इंडेक्स 2020 के अनुसार, सतत विकास लक्ष्यों में राज्यों के प्रदर्शन की विभिन्न श्रेणियाँ सूचकांक स्कोर रेंज के आधार पर कैसे परिभाषित की गई हैं?
(A) आकांक्षी : 100, प्रदर्शनकर्ता : 65–99, अग्रणी : 50–64, उपलब्धिकर्ता : 0–49
(B) आकांक्षी : 0–49, प्रदर्शनकर्ता : 50–64, अग्रणी : 65–99, उपलब्धिकर्ता : 100
(C) आकांक्षी : 50–64, प्रदर्शनकर्ता : 65–99, अग्रणी : 0–49, उपलब्धिकर्ता : 100
(D) आकांक्षी : 65–99, प्रदर्शनकर्ता : 50–64, अग्रणी : 0–49, उपलब्धिकर्ता : 100 - UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम का केंद्रीय भाग कौन-सा है?
(A) कमांड शेल
(B) कर्नेल
(C) डायरेक्टरीज़ और प्रोग्राम
(D) फाइलें - हमला भ्रामक ईमेल या टेक्स्ट संदेशों के रूप में आता है, जो आपको सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने या व्यक्तिगत जानकारी प्रकट करने के लिए कह सकता है।
(A) स्पैमिंग
(B) वायरस साइिंग
(C) फिशिंग
(D) स्कैनिंग - Kurrently है :
(A) सर्च इंजन
(B) सोशल नेटवर्किंग साइट
(C) ब्लॉग
(D) इंटरनेट फोरम - ‘इमिटेशन गेम’ किसका मूल नाम था?
(A) एलआईएसपी
(B) द ट्यूरिंग टेस्ट
(C) द हॉल्टिंग प्रॉब्लम
(D) उपर्युक्त सभी - ट्विटर के संस्थापक हैं :
(A) जैक डोर्सी
(B) मार्क जुकरबर्ग
(C) फ्रेड कैवाज़ा
(D) जॉन मैकार्थी - ई-गवर्नेंस के चार स्तंभ कौन-से हैं?
(A) लोग, प्रक्रिया, प्रौद्योगिकी, संसाधन
(B) लोग, प्रक्रिया, प्रौद्योगिकी, सरकार
(C) चुनाव, लोग, प्रौद्योगिकी, संसाधन
(D) चुनाव, लोग, प्रौद्योगिकी, सरकार - पेशेवरों और व्यवसायिक लोगों के लिए ऐसा सोशल नेटवर्किंग साइट, जो अन्य पेशेवरों से जुड़ने में मदद करती है, है :
(A) फेसबुक
(B) माइस्पेस
(C) ट्विटर
(D) लिंक्डइन - कृत्रिम बुद्धिमत्ता की शाखा है :
(A) नेटवर्क डिजाइन
(B) साइबर फॉरेंसिक्स
(C) फुल-स्टैक डेवलपर
(D) मशीन लर्निंग - MPEG का अर्थ है :
(A) मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट्स गाइड
(B) मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट्स ग्रुप
(C) मूविंग पिक्चर इफेक्ट ग्रुप
(D) मूविंग पिक्चर इफेक्ट गाइड - इंटरनेट के क्षेत्र में W3C का अर्थ है :
(A) वर्ल्ड वाइड वेब कंटेंट
(B) वर्ल्ड वाइड वेब कमीशन
(C) वर्ल्ड वाइड वेब सेंटर
(D) वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम - 2021–22 के अनुसार, मध्यप्रदेश में अनाजों के अंतर्गत गेहूँ का क्षेत्रफल एवं उत्पादन कौन-सा स्थान रखता है?
(A) तृतीय
(B) चतुर्थ
(C) द्वितीय
(D) प्रथम - मध्यप्रदेश के किस जिले में सोयाबीन का उत्पादन प्रारंभ हुआ था?
(A) इंदौर
(B) उज्जैन
(C) विदिशा
(D) देवास - रॉक फॉस्फेट का उपयोग निम्नलिखित में से किस उद्योग में किया जाता है?
(A) वस्त्र उद्योग
(B) उर्वरक उद्योग
(C) चीनी उद्योग
(D) कागज उद्योग - मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में अधिकतम वर्षा किससे होती है?
(A) मानसून की अरब सागर शाखा
(B) मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा
(C) लौटते हुए मानसून
(D) चक्रवातों से - मध्यप्रदेश में काली मिट्टी किस चट्टान से बनी है?
(A) बलुआ पत्थर
(B) चूना पत्थर
(C) बेसाल्ट
(D) नीस - मध्यप्रदेश में बाँस का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था?
(A) 1975
(B) 1964
(C) 1973
(D) 1963 - विंध्यन कगार भूमि का दक्षिणी भाग क्या कहलाता है?
(A) अमरकंटक पठार
(B) मैकाल पठार
(C) भांडेर पठार
(D) बस्तर पठार - भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल की स्थापना किस देश की एक कंपनी के सहयोग से हुई थी?
(A) जर्मनी
(B) फ्रांस
(C) रूस
(D) ब्रिटेन - 2011 की जनगणना के अनुसार, किस जिले में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक था?
(A) इंदौर
(B) ग्वालियर
(C) भोपाल
(D) जबलपुर - निम्नलिखित में से किस सिंचाई परियोजना में चार राज्यों की भागीदारी है?
(A) बाणसागर परियोजना
(B) भांडेर परियोजना
(C) राजघाट परियोजना
(D) सरदार सरोवर परियोजना - बंगाली भाषा में लिखे गए ऐतिहासिक उपन्यास ‘दुर्गेशनंदिनी’ के लेखक का नाम क्या है?
(A) देवेंद्रनाथ
(B) बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
(C) रवींद्रनाथ टैगोर
(D) हेमचंद्र बंदोपाध्याय - केशव चंद्र सेन को ब्रह्मो समाज का मुख्य आचार्य किसने नियुक्त किया?
(A) राजा राम मोहन राय
(B) एन.जी. चंदावरकर
(C) देवेन्द्रनाथ ठाकुर
(D) महादेव गोविंद रानाडे - गांधीजी ने किस आंदोलन के दौरान प्रिंस ऑफ वेल्स के बहिष्कार का आह्वान किया था?
(A) खिलाफत आंदोलन
(B) असहयोग आंदोलन
(C) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(D) भारत छोड़ो आंदोलन - मौर्यकालीन प्रशासनिक व्यवस्था में प्रादेश्ट किस विभाग से संबंधित था?
(A) राजस्व विभाग
(B) न्याय विभाग
(C) सैन्य विभाग
(D) आर्थिक विभाग - के.एम. पणिक्कर ने किसके बारे में कहा था कि “वे आधुनिक भारत के प्रथम कूटनीतिज्ञ थे”?
(A) दादाभाई नौरोजी
(B) लाला लाजपत राय
(C) गोपाल कृष्ण गोखले
(D) बाल गंगाधर तिलक - किस वेद में सभा और समिति को स्वतंत्र संस्थाओं के रूप में शामिल किया गया है?
(A) ऋग्वेद
(B) सामवेद
(C) अथर्ववेद
(D) यजुर्वेद - क्षत्रिय वर्णों के उपनयन संस्कार में किस मंत्र के उच्चारण का प्रावधान था?
(A) जगती मंत्र
(B) गायत्री मंत्र
(C) सर्वेषाम मंत्र
(D) त्रिष्टुभ मंत्र - गुफा मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध कैलाश मंदिर कहाँ स्थित है?
(A) अजंता की गुफाओं में
(B) एलोरा की गुफाओं में
(C) एलीफेंटा की गुफाओं में
(D) कन्हेरी की गुफाओं में - निम्नलिखित में से कौन-सा वेद सबसे पहले रचा गया था?
(A) ऋग्वेद
(B) सामवेद
(C) यजुर्वेद
(D) अथर्ववेद - अष्टांग योग में अंतरंग साधना किसे कहा जाता है?
(A) प्रत्याहार
(B) नियम
(C) प्राणायाम
(D) धारणा - निम्नलिखित युग्मों का मिलान कीजिए और सही कूट पहचानिए :
नदियाँ — उद्गम क्षेत्र
(1) कावेरी — (i) सतपुड़ा श्रेणी
(2) साबरमती — (ii) ब्रह्मगिरि पहाड़ियाँ
(3) ताप्ती — (iii) मेवाड़ पहाड़ियाँ
(4) दामोदर — (iv) छोटा नागपुर पठार
कूट :
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (iii) (iv) (i) (ii)
(C) (ii) (iii) (i) (iv)
(D) (iv) (ii) (iii) (i)
- भारत के निम्नलिखित में से किन दो राज्यों के पास देश के कुल कोयला भंडार का 50 प्रतिशत से अधिक भाग है?
(i) झारखंड
(ii) मध्यप्रदेश
(iii) ओडिशा
(iv) छत्तीसगढ़
(A) (i) और (ii)
(B) (i) और (iii)
(C) (iii) और (iv)
(D) (ii) और (iii)
- वर्ष 2021–22 में भारत में दलहन उत्पादन में प्रथम स्थान किस राज्य का था?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) मध्यप्रदेश
(D) गुजरात - निम्नलिखित में से किस राज्य में बॉक्साइट के सबसे बड़े भंडार हैं?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) ओडिशा
(C) झारखंड
(D) गुजरात - निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(A) एल नीनो एक महासागरीय धारा है, जो पेरू तट के पास दिखाई देती है।
(B) एल नीनो भारतीय मानसून को कमजोर करता है।
(C) एल नीनो हर वर्ष आता है।
(D) ला नीना भारतीय मानसून को मजबूत करता है। - निम्नलिखित राज्यों में से वर्ष 2021–22 में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक कौन-सा था?
(A) पंजाब
(B) बिहार
(C) तेलंगाना
(D) पश्चिम बंगाल - निम्नलिखित में से सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
(A) कावेरी
(B) ताप्ती
(C) नर्मदा
(D) सोन - निम्नलिखित में से कौन-सा चक्रवात वर्ष 2021 में भारत के पश्चिमी तट से टकराया था?
(A) अम्फान
(B) तौकते
(C) मिचौंग
(D) फानी - निम्नलिखित पर्वत चोटियों को उनकी ऊँचाई के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(i) गुरु शिखर
(ii) महेंद्रगिरि
(iii) अनाइमुडी
(iv) पंचमढ़ी
(A) (iii), (i), (ii), (iv)
(B) (i), (iii), (iv), (ii)
(C) (ii), (i), (iii), (iv)
(D) (iv), (ii), (i), (iii)
- 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसकी जनसंख्या घनत्व सबसे कम थी?
(A) त्रिपुरा
(B) अरुणाचल प्रदेश
(C) मिजोरम
(D) मेघालय - रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(1) यह मध्यप्रदेश में मोटे अनाजों को बढ़ावा देती है।
(2) यह पूरे मध्यप्रदेश में लागू है।
(3) यह योजना 2023–24 से 2025–26 की अवधि के लिए है।
सही विकल्प चुनिए :
(A) केवल 1 और 2 सही हैं
(B) केवल 1 और 3 सही हैं
(C) केवल 2 और 3 सही हैं
(D) 1, 2 और 3 सही हैं
- वर्ष 2024 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के 12वें सदस्य के रूप में निम्नलिखित में से किसे नामित किया गया?
(A) गुलाम अली
(B) इलैयाराजा
(C) सुधा मूर्ति
(D) सतनाम सिंह संधू - वर्ष 2023 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मध्यप्रदेश की पैरा-कैनो एथलीट कौन हैं?
(A) ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
(B) पुखराम्बम सुशीला चानू
(C) प्राची यादव
(D) शिवेंद्र सिंह - निम्नलिखित में से कौन पारंपरिक माच गायन शैली से संबंधित हैं?
(A) कालूराम बामनिया
(B) सत्येंद्र सिंह लोहिया
(C) भगवतीलाल राजपुरोहित
(D) ओम प्रकाश शर्मा - 2023 के अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार, जिसे गणित का नोबेल पुरस्कार के बराबर माना जाता है, के प्राप्तकर्ता कौन हैं?
(A) डेविड आर. कॉक्स
(B) ब्रैडली एफ्रॉन
(C) कल्याणमपुड़ी राधाकृष्ण राव
(D) नान लेयर्ड - वर्ष 2024 में FIDE Candidates Tournament जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन बने?
(A) विश्वनाथन आनंद
(B) गैरी कास्पारोव
(C) डी. गुकेश
(D) डिंग लिरेन - जिस जिले में लामहेटा गाँव स्थित है, जहाँ जियो पार्क स्थापित किया जाना प्रस्तावित है, वह कौन-सा है?
(A) भोपाल
(B) जबलपुर
(C) इंदौर
(D) ग्वालियर - वर्ष 2024 में भारत के लोकपाल के अध्यक्ष के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया?
(A) श्री न्यायमूर्ति संजय यादव
(B) श्री न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी
(C) श्री न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष
(D) श्री न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर - विश्व की पहली ‘वैदिक घड़ी’ कहाँ स्थापित की गई है?
(A) वाराणसी
(B) प्रयागराज
(C) उज्जैन
(D) भोपाल - जनवरी से मार्च, 2024 के बीच भारत और इंग्लैंड के मध्य खेली गई पाँच टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का विजेता था :
(A) भारत 3–2 से
(B) भारत 4–1 से
(C) इंग्लैंड 3–2 से
(D) इंग्लैंड 4–1 से - निम्नलिखित स्वतंत्रता सेनानियों का उनके क्रांतिकारी क्षेत्रों से मिलान कीजिए :
(1) राजा मर्दन सिंह — (i) नेमावर
(2) राजा दौलत सिंह — (ii) भानपुर
(3) राजा बखतवली — (iii) शाहगढ़
(4) मुराद अली — (iv) महू
कूट :
(A) (ii) (i) (iii) (iv)
(B) (i) (ii) (iii) (iv)
(C) (iii) (iv) (i) (ii)
(D) (iv) (iii) (i) (ii)
- नर्मदा नदी का प्रथम साहित्यिक संदर्भ कहाँ मिलता है?
(A) शतपथ ब्राह्मण
(B) मनुस्मृति
(C) वराहमिहिर संहिता
(D) अग्नि पुराण - कौन-सा ताम्रपाषाणिक स्थल वराहमिहिर की जन्मस्थली भी कहलाता है?
(A) डंगवाड़ा
(B) कायथा
(C) नवदाटोली
(D) इंद्रगढ़ - निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है?
अभयारण्य — जिला
(A) बोरी — होशंगाबाद
(B) गंगऊ — पन्ना
(C) करेरा — शिवपुरी
(D) घटिगाँव — इंदौर - शंकर राव पंडित किस विधा से संबंधित हैं?
(A) सितार वादन
(B) मृदंग वादन
(C) खयाल गायन
(D) कथक नृत्य - गम्मत लोकनाट्य के सूत्रधार को क्या कहा जाता है?
(A) घुघेरमल
(B) थोठया
(C) कुडगरया
(D) खमरस - मोहनखेड़ा जैन तीर्थ किस जिले में स्थित है?
(A) देवास
(B) धार
(C) बुरहानपुर
(D) खरगोन - कुमारगुप्त और बंधुवर्मन के दशपुर अभिलेख के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(A) इस अभिलेख में रेशम बुनकरों के एक समूह द्वारा सूर्य मंदिर के निर्माण का उल्लेख है।
(B) यह भारत में विज्ञापन परंपरा का प्राचीनतम उदाहरण है।
(C) इस अभिलेख में दशपुर को पश्चिमपुर भी कहा गया है।
(D) इस अभिलेख की रचना भवभूति ने की थी। - कोहबर क्या है?
(A) विवाह संबंधी अनुष्ठानिक दीवार चित्र
(B) विवाह की पोशाक
(C) भोजन
(D) आभूषण - यशोधर्मन के सोंदनी अभिलेख के लेखक कौन हैं?
(A) कवि मदन
(B) वासुल कवि
(C) कक्क (D) रविकीर्ति


Leave a Reply