भाग – A
प्रश्न 1. अत्यंत संक्षिप्त उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न लगभग 20 शब्दों में हल कीजिए। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का है।
1.1 गोपजनस्य
1.2 सिंहविष्णु कौन थे?
1.3 अमल-ए-सालेह क्या था?
1.4 अवंती जनपद के बारे में लिखिए।
1.5 उच्चकल्प वंश के बारे में लिखिए।
1.6 राजा यशोवर्मन का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
1.7 धन-निष्कासन (Drain of Wealth) क्या है?
1.8 मध्यभारत सम्मेलन, 1948 के बारे में लिखिए।
1.9 पचमढ़ी का काष्ठशिल्प के बारे में लिखिए।
1.10 परिक्षित देव बुंदेला कौन थे?
1.11 कुँवर रघुनाथ शाह के बारे में लिखिए।
1.12 भीमा नायक के बारे में लिखिए।
1.13 ग्वालियर की संधि, 1817 ई. के बारे में लिखिए।
1.14 टंट्या भील के बारे में लिखिए।
1.15 भोपाल प्रजा मंडल के बारे में लिखिए।
प्रश्न 2. लघु उत्तरीय प्रश्न। प्रत्येक प्रश्न लगभग 60 शब्दों में हल कीजिए। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 07 अंक का है।
2.1 नंदिवर्मन शैली पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
2.2 प्लासी और बक्सर के युद्ध का तुलनात्मक परिचय दीजिए।
2.3 परिव्राजक वंश पर टिप्पणी लिखिए।
2.4 राजा धंग का मूल्यांकन कीजिए।
2.5 मध्यमवर्गीय व्यापारियों के उदय की व्याख्या कीजिए।
2.6 लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के शिवाजी उत्सव पर टिप्पणी लिखिए।
2.7 कवि पद्माकर की काव्य-साधना पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
2.8 मांडू के अशरफी महल का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
2.9 रानी दुर्गावती की शहादत पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
2.10 14वीं शताब्दी में भोपाल के इतिहास का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
प्रश्न 3. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न। प्रत्येक प्रश्न लगभग 200 शब्दों में हल कीजिए। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
3.1 हड़प्पा सभ्यता की टेराकोटा मूर्तियों और पशु आकृतियों का वर्णन कीजिए।
अथवा
बाबरनामा के अनुसार समकालीन भारत का वर्णन कीजिए।
3.2 कलचुरी वंश के इतिहास पर प्रकाश डालिए।
अथवा
परमार काल में मध्यप्रदेश में घटित प्रमुख घटनाओं का वर्णन कीजिए।
3.3 ब्रिटिश शासन का भारतीय कृषि पर क्या प्रभाव पड़ा?
अथवा
मध्यप्रदेश के जनजातीय लोगों की जंगल सत्याग्रह में भूमिका का वर्णन कीजिए।
3.4 स्वतंत्रता से पूर्व होलकर राज्य की व्याख्या कीजिए।
अथवा
ओरछा मेले का वर्णन कीजिए।
3.5 गोंडवाना की वंशावली और इतिहास पर लिखिए।
अथवा
खाज्यानायक और उसके सहयोगियों पर टिप्पणी लिखिए।
भाग – B
प्रश्न 1. अत्यंत संक्षिप्त उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न लगभग 20 शब्दों में हल कीजिए। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का है।
1.1 पुराणों में वर्णित सप्तद्वीपों के नाम लिखिए।
1.2 भारत में काली मिट्टी वाले राज्यों के नाम तथा उसका कुल क्षेत्रफल बताइए।
1.3 ला-नीना क्या है?
1.4 2021-22 में राज्यवार मक्का उत्पादन बताइए।
1.5 2021-22 में राज्यवार बाजरा उत्पादन बताइए।
1.6 ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन की विधियाँ बताइए।
1.7 2021 में भारत के वन क्षेत्र के आधार पर सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले पाँच राज्य कौन-से हैं?
1.8 बीना रिफाइनरी की व्याख्या कीजिए।
1.9 खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के उदाहरण दीजिए।
1.10 चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की व्याख्या कीजिए।
1.11 2001-11 में भारत में न्यूनतम और अधिकतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले तीन-तीन राज्य बताइए।
1.12 भौगोलिक सूचना तंत्र की परिभाषा दीजिए।
1.13 चंबल नदी के बारे में लिखिए।
1.14 मध्यप्रदेश में लौह अयस्क के निक्षेप क्षेत्र कौन-से हैं?
1.15 मध्यप्रदेश के कृषि-आधारित उद्योग कौन-से हैं?
प्रश्न 2. लघु उत्तरीय प्रश्न। प्रत्येक प्रश्न लगभग 60 शब्दों में हल कीजिए। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 07 अंक का है।
2.1 मालवा पठार का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
2.2 पश्चिमी घाट से निकलने वाली प्रमुख नदियाँ कौन-सी हैं?
2.3 गेहूँ की खेती के लिए आवश्यक भौगोलिक परिस्थितियाँ क्या हैं?
2.4 दूसरी हरित क्रांति के लिए क्या रणनीतियाँ हैं?
2.5 भारत में बॉक्साइट उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र कौन-से हैं?
2.6 मध्यप्रदेश में गन्ना उत्पादन और उनसे जुड़े उद्योगों की व्याख्या कीजिए।
2.7 मृदा प्रदूषण के स्रोत क्या हैं?
2.8 GPS के उपयोग क्या हैं?
2.9 मध्यप्रदेश के प्रमुख वन उत्पाद कौन-से हैं?
2.10 अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र के बारे में लिखिए।
प्रश्न 3. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न। प्रत्येक प्रश्न लगभग 200 शब्दों में हल कीजिए। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
3.1 भारत के प्रायद्वीपीय पठार का भौगोलिक वर्णन कीजिए।
अथवा
भारतीय मानसून की उत्पत्ति की व्याख्या कीजिए।
3.2 भारत में चावल के उत्पादन और प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारत की बढ़ती आवश्यकताओं के संदर्भ में जल-संग्रहण, संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा कीजिए।
3.3 भारत में पेट्रोलियम के उत्पादन और वितरण का विवरण दीजिए।
अथवा
भारत में सूती वस्त्र उद्योग का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
3.4 भारत के प्रमुख भूकंप-प्रवण क्षेत्रों का विवरण दीजिए।
अथवा
भारत में जनसंख्या वृद्धि और संसाधनों पर जनसंख्या के दबाव पर चर्चा कीजिए।
3.5 मध्यप्रदेश में कोयला उत्पादन तथा कोयला उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
अथवा
मध्यप्रदेश के सीमेंट उद्योग का विवरण प्रस्तुत कीजिए।


Leave a Reply